फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A friend was killed by bricking him for protesting against abusing

गाली देने के विरोध पर ईंट मारकर की थी दोस्त की हत्या

Sat, 18 Sep 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
A friend was killed by bricking him for protesting against abusing
होडल। गांव पैंगलतू स्थित श्मशान घाट में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक कृष्ण की हत्या के मामले में आरोपी भागीरथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूल किया कि उन दोनों में शराब पीने के दौरान गाली गलौज हुई। इसके बाद आरोपी ने ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को सूचना मिली थी कि गांव के श्मशान घाट में एक युवक का शव पड़ा है, जिसकी हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान की। कृष्ण के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को सुराग मिला कि कृष्ण की हत्या का आरोपी गांव की प्रजापति धर्मशाला में मौजूद है, जो कहीं भागने के फिराक में है। पुलिस ने सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और हत्या आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथ गांव निवासी बताया। आरोपी ने बताया दोनों आपस मे दोस्त थे। मंगलवार को उन दोनों ने गांव के श्मशान घाट में शराब पी। इस दौरान कृष्ण ने उसे गाली गलौज दी, जिस पर आरोपी ने ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed