{"_id":"5bdf281bbdec22698a470d39","slug":"81541351451-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफ व गौवंश की बरामदगी के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफ व गौवंश की बरामदगी के मामले में मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीफ व गोवंश की बरामदगी के मामले में मुकदमा दर्ज
हथीन। गाँव रूपनगर नाटौली से बीफ एवं गोवंश बरामदगी के मामले में बहीन थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में छापा मारने गए पुलिस दल के हेड कांस्टेबल जोगिन्द्र के बयान पर गाँव आलीमेव निवासी रहीश, सिराज, नवाब एवं रूपनगर नाटौली निवासी कमल तथा मोहुरुका नंगला निवासी अलादीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी बहीन रामदयाल ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। ब्यूरो
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने गाँव उटावड में छापा मारकर अवैध रूप से रखी 48 पव्वा देसी शराब व किंगफिशर की 36 बोतलें बरामद की हैं। जानकारी देते हुए निरोधक दस्ते के इंचार्ज हकमुद्दीन ने बताया कि इस मामले में उटावड निवासी शौराब के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
घर में घुस गन पॉइंट पर युवती से रेप
हथीन। थाना क्षेत्र के एक गाँव में गन पॉइंट पर 18 वर्षीय युवती के साथ रेप किये जाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। जाँच अधिकारी राजवंती ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 25 अक्तूबर की रात गाँव गुराकसर निवासी नासिर हथियार लेकर उसके घर में घुस आया और गन पॉइंट पर उसके साथ रेप किया। जाँच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर लिया गया है। रेप की पुष्टि हो गई है। रविवार को ही पीड़िता का 164 का बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष कराया गया। जाँच अधिकारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। ब्यूरो