फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   7085 youth will appear for teacher eligibility test at 12 examination centers in the district.

Palwal News: जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर 7085 युवा देंगे अध्यापक पात्रता परीक्षा, तैयारी पूरी

Tue, 29 Jul 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 29 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
7085 youth will appear for teacher eligibility test at 12 examination centers in the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले में 30 व 31 जुलाई को होने जा रही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पारदर्शिता व शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परीक्षा में 7085 युवा परीक्षा देंगे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसकी ड्यूटी जहां लगाई गई है वो वहां पूरी मुस्तैदी के साथ उसे करे।
यहां होंगे परीक्षा केंद्र
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन नूंह, मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नूंह, राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज मालब, हिंदू विद्या निकेतन विद्यालय नूंह, प्रियांश इंटरनेशनल स्कूल पूंह, यासीन मेव डिग्री कॉलेज नूंह, अल-हसन स्कूल आकेड़ा, मारिया मंजिल स्कूल नूंह, शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत महिला महाविद्यालय नूंह, सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूंह, एसओएस स्कूल पल्ला नूंह शामिल हैं। इन सेंटरों पर 7085 युवा परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


00परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करें ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। सभी केंद्र अधीक्षक को बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियों की निगरानी व रिपोर्टिंग उपमंडल अधिकारी (ना.), पुनहाना जिला नोडल अधिकारी को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्राम मीणा, डीसी नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed