फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   राजमार्ग पर स्कारपियो ने ऑटो को मारी टक्कर।

राजमार्ग पर स्कारपियो ने ऑटो को मारी टक्कर।

Sat, 02 Feb 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
राजमार्ग पर स्कारपियो ने ऑटो को मारी टक्कर।
राजमार्ग पर गलत दिशा से आ रहे स्कॉरपियो ने ऑटो को मारी टक्कर
विज्ञापन

- ऑटो चालक समेत 7 घायल, उपचार के दौरान एक महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव बहरोला के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने शुक्रवार को ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में सवार चालक सहित सात सवारी घायल हो गई। घायलों में उपचार के दौरान 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने एक घायल की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार पलवल के गांव गहलब निवासी सूरज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसकी पत्नी कविता 1 फरवरी को पलवल से ऑटो में सवार होकर होडल की तरफ जा रहे थे। ऑटो में गढ़ी पट्टी होडल निवासी 26 वर्षीय योगेश, पलवल निवासी 42 वर्षीय मंजू, कोसी (यूपी) निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण, गढ़ी पट्टी होडल निवासी ऑटो चालक विनोद व उसका भाई मनोज सवार थे। जब ऑटो गांव बहरोला स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से रांग साइड से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ( नंबर- एचआर-51, एएस-6625) ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने पलवल निवासी 42 वर्षीय मंजू की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय मंजू की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed