फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार।

अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार।

Tue, 30 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार।
अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार।
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब को बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राकेश ने बताया कि उन्होंने पलवल शिव कालोनी निवासी भूषण को अलीगढ़ मार्ग पर गांव किठवाड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। भूषण के पास से 32 बोतल शराब भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक बाइक चोरी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र से चोर एक बाइक पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई उपदेश ने बताया कि न्यू कालोनी निवासी गोविंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि चोरों ने उसकी बाइक को बस स्टैंड के पास से चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बस सवार व्यक्ति का बैग चोरी
पलवल। पलवल-मानेसर जा रहे बस सवार व्यक्ति का बैग चोरी हो गया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि भिवाड़ी जिले के अरावली विहार निवासी दीपक शर्मा कंपनी से अपने घर पर छुट्टी पर आ रहा था। पीड़ित जब अपनी कंपनी गया तो बैग को घर पर ही भूल गया था। इसके बाद उसने अपने भाई से बैग मंगाया और मानेसर की बस में बैठ गया। इसके बाद वह बैग को रखकर फोन पर व्यस्त हो गया। युवक का आरोप है कि इसी दौरान बस में किसी ने उसका बैग गायब कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में एक लैपटॉप, चार्जर, माउस, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन व जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed