फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रोड पर खड़ी सवारियों को लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

रोड पर खड़ी सवारियों को लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Thu, 10 Jan 2019 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
रोड पर खड़ी सवारियों को लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
अलीगढ़, दनकौर के लिए उपयोगी -
विज्ञापन

यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का एक सदस्य धरा
गाड़ी का इंतजार कर रहे लोगों को झांसा देकर अपनी गाड़ी में बैठा देते वारदात को अंजाम
- आरोपी ने आठ वारदात का किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत करीब 10 दिन पहले व्यक्ति को कार में बैठाकर की गई लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया। कैंप थाना पुलिस को जिला अलीगढ़ (यूपी) के गांव राजगढ़ी निवासी भानू प्रकाश ने शिकायत में बताया था कि वह गुरुग्राम स्थित निजी कंपनी में काम करता है। गत 29 दिसंबर को भानू कंपनी से अपने घर जा रहा था और पलवल के आगरा चौक पर सवारी का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आकर खड़ा हो गया और पूछा कि कहां जाना है। भानू ने बताया कि वह अलीगढ़ की तरफ जाएगा तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसे भी वहां पर जाना है और वह भी सवारी का इंतजार कर रहा है। उसके थोड़ी देर बाद एक कार आई जिसमें दो युवक सवार थे और अलीगढ़ चलने की बात कही। तीनों युवकों ने भानू को कार में बैठा लिया और थोड़ी दूर जाने के बाद उससे नकद 970 रुपये और एटीएम कार्ड लूट लिया। लुटेरों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड का पिन कोड पूछ लिया और उसे कार से उतारकर फरार हो गए। बाद में एटीएम से 70 हजार रुपये नकदी निकाल ली।
सीआईए प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी शहीद अहमद को मुखबिर से सूचना मिली कि कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का एक व्यक्ति आगरा चौक पर मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गांव बिलासपुर, थाना दनकौर (यूपी) निवासी भीम बताया।
विज्ञापन

भड़ाना ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उनका गिरोह सवारी का इंतजार कर रहे लोगों को झांसे में लेकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। इसके गिरोह के सदस्य पलवल और आसपास के जिले में लगभग सात-आठ वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी के दो अन्य साथी फिलहाल फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed