{"_id":"5bdf2818bdec22342b7f9dff","slug":"201541351448-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की जांच कर रहे पुलिस कर्मी से की बदतमीजी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की जांच कर रहे पुलिस कर्मी से की बदतमीजी, मामला दर्ज
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की जांच कर रहे पुलिस कर्मी से की बदतमीजी, मामला दर्ज
पलवल। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मलखान के अनुसार एसआई कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उनके साथ हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह कमेठी चौक के पास गत 3 नवंबर को बाइकों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक बाइक पर तीन युवक आए जिन्हें हेड कांस्टेबल जोगेंद्र ने रोका। बाइक पर न कोई नंबर प्लेट थी और तीन युवक सवार थे। पुलिस कर्मी द्वारा उक्त युवकों से कागजात दिखाने को कहने पर युवकों ने पुलिस कर्मी जोगेंद्र के साथ बदसलूकी की। पुलिस टीम ने दो युवकों को मौके पर काबू कर लिया जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गांव देवली निवासी रोहित व सोनू बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने तथा सरकारी में बाधा डालने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
महिला के कानों से खींचे सोने के कुंडल
पलवल। परचून की दुकान से बच्चे को खाने का सामान दिलाकर ला रही महिला के कानों के कुंडल को बाइक सवार दो युवक लूटकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेश के अनुसार पलवल के कल्याण एंक्लेव निवासी लक्ष्मी देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गत 2 नवंबर को परचून की दुकान पर बच्चे को खाने का सामान दिलाने गई थी। जब वापस घर आ रही थी घर के मोड़ के समीप ही बाइक पर सवार दो युवक आए और पीड़िता के कानों से कुंडलों को लूटकर फरार हो गए। ब्यूरो
कार में छात्रा का अपहरण करने का किया प्रयास, मामला दर्ज
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्रा का कार में अपहरण करने का प्रयास करने व उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह निजी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती है। स्कूल में ही 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले गांव धतीर निवासी रोहित व योगेश तथा अभिषेक स्कूल में व रास्ते में आते-जाते समय पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते है। गत दो नवंबर की रात करीब नौ बजे उक्त युवक कार लेकर पीड़िता के घर के बाहर आए और फोन करके पीड़िता को घर के बाहर बुलाया। पीड़िता जब घर से बाहर निकली थी उक्त युवकों ने जबरन उसे पकड़कर कार में डालने लगे। लेकिन पीड़िता ने शोर मचा दिया और अपनी जान के बल युवकों का मुकाबला किया। ब्यूरो