फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   20 lakh cheated in the name of selling land, case registered

Palwal News: जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख ठगे, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
20 lakh cheated in the name of selling land, case registered
आरोपियों ने बेची जा चुकी जमीन का दोबारा एग्रीमेंट कर की धोखाधड़ी
विज्ञापन

पलवल। जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने बेची जा चुकी जमीन का दोबारा एग्रीमेंट कर 20 लाख रुपये हड़प लिए। सदर थाना पुलिस ने आठ नामजद के खिलाफ ठगी और जालसाजी के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजकुमार तायल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 20 मार्च 2024 को शीशपाल, धर्मवीर और रविंद्र घर पर आए और लाभ कमाने का झांसा देकर जमीन खरीदने की बात कही। गांव रतिपुर निवासी भीम सिंह की 7 कनाल 4 मरला जमीन 2.20 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 1.98 करोड़ रुपये में खरीदने पर सहमति बन गई। जमीन की लोकेशन देखने के दौरान भीम सिंह, जगदीश मौके पर आए जमीन बेचने पर सहमति जताई और अपने घर ले गए। वहां जगदीश के बेटे यशपाल व सतपाल भी मिले और जमीन को पाकसाफ बताया। जमीन खरीदने के लिए 50 हजार रुपये नकद टोकन मनी के तौर पर भीम सिंह को दिए। टोकन मनी पर धर्मवीर, रविंद्र कुमार, शीशपाल और भीम सिंह ने हस्ताक्षर किए। टोकन मनी के बाद शीशपाल और धर्मबीर ने 50 हजार रुपये कमीशन के तौर पर ले लिए और रजिस्ट्री के लिए 20 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन

22 मार्च को भीम सिंह के खाते में साढे चार लाख रुपये व 29 मार्च को 15 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये भेज दिए गए। अगस्त माह में पता चला कि भीम सिंह, जगदीश, सतपाल, यशपाल, शीशपाल, धर्मवीर और रविंद्र इस जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच रहे हैं। इस बारे में पता करने पर जानकारी मिली की यह जमीन पन्हैडा खुर्द निवासी मोहनपाल शर्मा की पत्नी पार्वती को यह जमीन पहले ही बेची जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने गांव रतिपुर निवासी भीम सिंह, जगदीश, यशपाल, सतपाल, गौरला मौहल्ला निवासी शीशपाल, धर्मवीर गांव कारना निवासी रविंद्र कुमार व फरीदाबाद के गांव पन्हैडा खुर्द निवासी मोहन पाल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed