{"_id":"5c373febbdec22736842090f","slug":"191547124715-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह के ध्यानार्थ -
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने चोरी की एक बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी साबिर ने बताया कि 9 जनवरी की रात 8 बजे गांव गोहपुर में गुराकसर टी-पॉइंट पर बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर एक युवक भाग गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने काबू कर लिया। बाइक के कागज मांगे गए तो वह पेश नहीं कर पाया। पूछताछ की गयी तो रहस्य खुला कि बाइक चोरी की है और धारूहेड़ा से 24 नवंबर 2018 को चुराई गयी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ओशाप निवासी गुराकसर को स्थानीय सिविल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ओशाप ने बताया कि उसने ये मोटर साइकिल लुहिंगाकलां जिला नूंह से बारह हजार रुपये में खरीदी है। अब वाहन चोर निरोधक दस्ता लुहिंगाकलां के आरोपी चोर को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रहा है। ब्यूरो