{"_id":"5c2f9b76bdec2256a87154f7","slug":"131546623862-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर चौक के पास युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर चौक के पास युवक का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर चौक के पास युवक का शव बरामद
होडल। थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग हसनपुर चौक के पास अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
पांच दिवसीय शीतकालीन शिविर में पहुंचे एसडीएम
होडल। गढ़ी पट्टी स्थित शहीद राजवीर सिंह उच्च विद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शीतकालीन शिविर में एसडीएम गजेंद्र सिंह ने कहा कि बेटी की शिक्षा देहरी के दीपक के समान है जो दो परिवारों को रोशनी प्रदान करती है। इसलिए हमें बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित करके सशक्त समाज का निर्माण करना चाहिए। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी जीतपाल सिंह ने की तथा संचालन विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता विष्णु गौड़ ने किया। इस अवसर पर एसडीएम गजेंद्र सिंह, मनोहरलाल, प्रेम सिंह, भरतलाल, मूलचंद जायसवाल, रामेश्वर दीक्षित, लाल सिंह सौरोत, दीपचंद सौरोत, रमेश, जितेंद्र बिंदल, एबीआरसी महेश गौड़ आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में खेल गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं के लिए अधिगम शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का समापन 5 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जीतपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के माध्यम से स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है जिसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उक्त शिविर भी इसी योजना का अंग है। ब्यूरो
रक्तदान शिविर का आयोजन कल
होडल। ताली मंडी स्थित जैन धर्मशाला में जिला रेडक्रास सोसायटी एवं जैन यंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 6 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी क्लब के प्रधान रोहित जैन ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर के आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा। ब्यूरो