फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सकारात्मक कार्यों में अपनी उर्जा लगाए युवा : विजयपाल

सकारात्मक कार्यों में अपनी उर्जा लगाए युवा : विजयपाल

Sun, 04 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सकारात्मक कार्यों में अपनी उर्जा लगाए युवा : विजयपाल
सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं युवा : विजयपाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पुलिस उपाधीक्षक विजयपाल ने कहा है कि युवा सकारात्मक कार्यों में अपनी उर्जा को लगाएं तथा खेल प्रतिस्पर्धाओं में भागीदारी करना भी इसका एक अच्छा तरीका हो सकता है। किशोरावस्था में पहुंच रहे बच्चों पर अभिभावकों को भी नजर रखने की जरूरत है, ताकि वे किसी गलत रास्ते पर न चल पड़ें। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें कि वे किस प्रकार के बच्चों के बीच बैठ रहे हैं तथा कहीं वे किसी नशे की लत में न पड़ जाएं। डीएसपी विजयपाल शनिवार को ओमैक्स सिटी में आरडब्लयूए द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरडब्लयूए के प्रधान देवेंद्र रावत ने की व संचालन डा. विक्रम सिंह व सुंदर सिंह ने किया। बतौर विशिष्ट अतिथि उद्यमी व समाजसेवी पूनम बंसल, कांग्रेसी नेता नेत्रपाल अधाना, लोटस स्कूल के संचालन नरेश पाल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान सभी आयु वर्गों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

ओमैक्स सिटी में मनाया गया दीपावली महोत्सव
पलवल। ओमेक्स सिटी में दिवाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरडब्लयूए के सभी सदस्य व स्थानीय निवासी मौजूद रहे। देर रात करीब एक बजे तक चले कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। लोगों ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएसपी विजयपाल मौजूद रहे। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में रेनू, सीमा, विधि, अनु को पारितोषण भेंट किया गया। बाल कलाकार प्रियांशी यादव, कुशिका, करीना नृत्य में कोकिला, प्रियांशी चौधरी, सिया, हैप्पी, रिवाली, हितिशा, दीपांशी रावत ने भाग लिया। राधा तेरी चुनरी में जागृति, खुशी तथा क्या बात है में खुशहाली, कनिष्का, आदित्या, हर्षिता, प्रणव , गौरव, लवी प्रियांशी, आर्यन ने भाग लिया। वहीं आरडब्लूएन स्किट देव, ग्रेस, सुनीता ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रम सिंह व सुंदर सिंह ने किया। इस मौके पर एसके अग्रवाल, अखेराम, मनमोहन, बलविंद्रर कालरा, कमल मंगला, रतिराम शर्मा, वीर सिंह, रूप चंद्र, हरबीर, अशोक पांडे, गजेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed