फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   pakistani call by indian numbers

भारतीय सेना में सेंध लगाने की आईएसआई की ना'पाक' चाल

Fri, 26 Jul 2013 04:16 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2013 04:16 AM IST
विज्ञापन
pakistani call by indian numbers

भारतीय सेना की आंतरिक जानकारी पर पाकिस्तान ने नजरें गड़ा दी हैं। सेना के आंतरिक तंत्र के सचेत होने के बाद गृह मंत्रालय को स्पूफिंग टेलीफोन कॉल (धोखा देने वाली) पर चिंता है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी खुफिया तंत्र भारत के आंतरिक मामलों की जानकारी स्पूफिंग कॉल्स के जरिए ले सकता है। पश्चिमी कमान को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पहले सेना के मूवमेंट की जानकारी आईएसआई सैन्य अफसरों के लैंडलाइन नंबरों पर फोन कर लेती रही है।

इसके बाद सेना ने सभी नंबरों पर कॉलर आईडी लगवाकर कर्मचारियों को सचेत किया है कि कोई आर्मी अफसर बनकर बात करे और सेना के मूवमेंट की जानकारी ले तो उसका नंबर पूछें और अपने अफसर को वह नंबर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के सचेत होने के बाद आईएसआई ने आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और एमईएस के लैंडलाइन नंबरों पर फोन कर सेंध लगानी शुरू की। इन्हें भी सचेत किया गया। इसके बाद अब रेलवे को जानकारी का जरिया बनाया है।

आमतौर पर कोई भी सेना की जुबान में स्टेशन अधीक्षक या स्टेशन इन्क्वायरी से पूछेगा कि फलां वीपी (वैलुएबल पार्सल) कब चलेगा तो रेलवे बता देता था।

जिसके बाद रेल मंत्रालय को भी इस बाबत एडवाइजरी भेज दी गई है लेकिन सेंध लगाने के लिए अब पाक स्पूफिंग का सहारा ले सकता है। इसकी चिंता गृह मंत्रालय को सता रही है।


क्या है स्पूफिंग कॉल
स्पूफिंग के माध्यम से फोन करने पर पाकिस्तान के नंबर से आने वाली कॉल पर 92 की जगह 91 लिख कर आएगा। इससे यह अंदाजा नहीं लगेगा कि यह कॉल पाकिस्तान से है।

क्या जानना चाहती है आईएसआई:
- पंजाब की यूनिट यदि रेगिस्तान का प्रशिक्षण ले रही है तो यह जानकारी पाकिस्तान के लिए अहम है। ऐसे में पंजाब में कौन सी यूनिट की मूवमेंट रेगिस्तान में है?
- सेना की कौन सी यूनिट कहां एक्सरसाइज कर रही है और कहां इसकी ट्रेनिंग हो रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed