{"_id":"34b54d6cb44c75cb39dfeb3c7a93f2f2","slug":"notice-to-kejriwal-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवतार भड़ाना ने भेजा केजरीवाल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवतार भड़ाना ने भेजा केजरीवाल को नोटिस
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Feb 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अवतार भड़ाना ने भ्रष्ट नेताओं की सूची में नाम शामिल करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने नोटिस का जवाब एक सप्ताह के भीतर देने को कहा है।
विज्ञापन
भड़ाना ने इस मुद्दे को लेकर रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस करने का ऐलान भी किया है। इस मामले को लेकर शहर की राजनीति में गर्मा गई है।
भ्रष्ट राजनेताओं की सूची में सांसद का नाम आने के बाद जिले के कांग्रेसियों में भी गुस्सा है। भड़ाना ने प्रेस को जारी एक बयान में केजरीवाल की सूची को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि अरविंद बिना तथ्यों के इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, जबकि वे अपनी जेब से पैसे खर्च करके लोगों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
भड़ाना ने कहा कि उनके ऊपर लगाए आरोप सिद्ध होते हैं तो वह राजनीति को अलविदा कह देंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद आरोप सिद्ध करके दिखाएं, वरना कोर्ट जाने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन