CET Exam: गलतियां करने वालों को राहत दे सकता है आयोग, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सुधार का भी मिलेगा मौका
भूलवश गलती करने वाले परीक्षार्थियों को राहत देने की तैयारी हो रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष ने परीक्षार्थियों के सुझावों पर सकारात्मक रूप से समाधान का आश्वासन दिया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विस्तार
सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 के दौरान भूलवश गलती करने वाले परीक्षार्थियों को राहत देने की तैयारी हो रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष ने परीक्षार्थियों के सुझावों पर सकारात्मक रूप से समाधान का आश्वासन दिया है। आयोग के इस निर्णय पर अभ्यर्थियों ने भी खुशी जताई है और सुझाव दिया है कि जब भी त्रुटियों को लेकर पोर्टल खोला जाए। उसमें छोटी गलती करने वालों को राहत दी जाए और शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सुधार के लिए भी मौका दिया जाए।
हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने वीरवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी कि सोशल मीडिया और मैसेज के माध्यम से बहुत से अभ्यर्थियों ने संज्ञान में लाया कि अपने रोल नंबर अथवा बुकलेट नंबर गलत भर दिया है। आयोग के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से आश्वासन दिया है कि आयोग हर अभ्यर्थी के साथ है और हम कोशिश करेंगे कि इसकी वजह से किसी भी अभ्यर्थी का नुकसान न हो। वहीं, आयोग के अध्यक्ष ने बुधवार की देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सीईटी के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सर्वे कराने की जानकारी दी थी और परीक्षार्थियों से आगामी परीक्षार्थियों की तैयारियों को लेकर भी सुझाव मांगे हैं।
दावे-आपत्ति लगाने का शुक्रवार को अंतिम दिन
आयोग की तरफ से 26 और 27 जुलाई को आयोजित हो चुकी परीक्षा की उत्तर कुंजी को लेकर दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। परीक्षार्थी ऑनलाइन शुक्रवार रात 11.59 बजे तक दावे-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। वहीं, परीक्षार्थियों में इस समय सबसे अधिक चिंता नॉर्मालाइजेशन को लेकर है। पंजाब के अबोहर निवासी परीक्षार्थी विशाल का कहना है कि 26 जुलाई की सुबह और 27 जुलाई की शाम का कठिन पेपर था। इसलिए आयोग यह स्पष्ट करे कि नॉर्मालाइजेशन का क्या फॉर्मूला लागू करेंगे। वहीं, आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के सोशल मीडिया पेज पर रिंकू पांचाल ने संदेश भेजकर मांग की है कि त्रुटि से जुड़े पोर्टल में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र की गलतियां दूर करने का मौका मिलेग।
ये भी पढ़ें: HTET की आंसर की जारी: अभ्यर्थी इस दिन तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल