फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET answer key released HTET 2025

HTET की आंसर की जारी: अभ्यर्थी इस दिन तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

Thu, 31 Jul 2025 07:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 07:52 PM IST
सार

एचटेट की दूसरे दिन की परीक्षा समाप्ति के मात्र पांच मिनट बाद ही आंसर की जारी कर दी गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा व सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
HTET answer key released HTET 2025
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्ष(एचटेट) की दूसरे दिन की परीक्षा समाप्ति के मात्र पांच मिनट बाद ही ड्राफ्ट उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एचटेट के तीनों श्रेणियों के परीक्षार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा व सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 व 31 जुलाई को आयोजित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-3 (पीजीटी) से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर सार्वजनिक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्र-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्र या उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्र के उत्तर (विकल्प) के बारे में कोई आपत्ति है, तो इस संबंध में पूर्ण तथ्यों, प्रमाण सहित एक से तीन अगस्त शाम पांच बजे तक निर्धारित शुल्क 1000 रुपये प्रति प्रश्र अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पोर्टल, लिंक पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रश्र के संबंध में दर्ज करवाई गई। आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्र के लिए जमा करवाया गया शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने से तीन माह के अन्दर-अन्दर अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रश्र-पत्र व उत्तर कुंजी के सम्बन्ध में तीन अगस्त शाम पांच बजे के बाद किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा इस बारे में कोई पत्राचार भी नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed