फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   negligence in treatment of women

गर्भ में बच्चे की मौत, इलाज में लापरवाही

Tue, 24 Sep 2013 12:33 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Tue, 24 Sep 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
negligence in treatment of women
हरियाणा के जिले कैथल के कलायत श्ाहर के गांव हरिपुरा की एक महिला गर्भ में पांच दिनों से मृत बच्चे लिए इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन


अब तक उसका इलाज नहीं हुआ है। इसकी वजह से गर्भ में इंफेक्शन फैलने और महिला की जिंदगी को खतरा बना हुआ है। एक ओर जहां महिला के पति ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रशासन के मुताबिक परिजनों की ओर से लिखित में सहमति नहीं दिए जाने के कारण गर्भपात में देरी हो रही है। आपसी झगड़े की वजह से बच्चे की मौत महिला के गर्भ में ही हो गई थी।


महिला के पति हरिपुरा निवासी संजय ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने 19 सितंबर की रात में उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन


इस संबंध में उसने कलायत पुलिस को शिकायत भी दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को कलायत के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसको 20 सितंबर को कैथल जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यहां जब महिला का अल्ट्रासांउड करवाया गया तो गर्भ में बच्चा मृत पाया गया। इसको 23 सितंबर की शाम तक नहीं निकाला जा सका था।

 महिला के पति ने बताया कि महिला के इलाज के लिए कई बार अस्पताल प्रशासन से गुुहार लगाए जाने के बावजूद उसकी पत्नी का अब तक इलाज नहीं किया जा सका।

 इस संबंध में एसएमओ डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि महिला का गर्भपात करवाए जाने का प्रयास किया गया था। लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। जब तक परिजन लिखित में इस बारे में सहमति नहीं देते, तब तक गर्भपात नहीं करवाया जा सकता।


परिजन जैसे ही सहमति देते हैं, महिला का गर्भपात करवा दिया जाएगा।

कलायत एसएचओ शुक्रपाल सिंह के अनुसार महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बयान के अनुसार मामले की पड़ताल करते हुए केस दर्ज किया जाएगा। इस मामले में पहले से भी एक विवाद के चलते केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed