फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Election Result Nayab Singh Saini Peformed Puja Before Election Result

भगवान के दरबार में हाजिरी: परिणाम से पहले नायब सिंह सैनी ने की पूजा अर्चना, जीत को लेकर किया ये बड़ा दावा

Tue, 08 Oct 2024 08:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 08:01 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे। प्रदेश की सबसे चर्चित व हॉट सीट लाडवा में हार-जीत जाट व ओबीसी वोट बैंक पर टिकी है। 

विज्ञापन
Haryana Election Result Nayab Singh Saini Peformed Puja Before Election Result
मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Election Results Haryana 2024: लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है। इस चुनाव के परिणाम का असर आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में देखने को मिल सकता है। इस चुनाव में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं।
विज्ञापन

परिणाम से पहले मंदिर पहुंचे नायब सिंह सैनी
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुबह 6:30 बजे लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर उनके साथ थानेसर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

मतगणना से पहले पूजा अर्चना के दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री के साथ थानेसर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुभाष सुधा के साथ-साथ शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुभाष कलसाना भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 नायब सिंह सैनी ने किया जीत का दावा
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मतगणना का दिन है और मुझे पूरा विश्वास है कि पिछले 10 साल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। हमारी सरकार हरियाणा के लोगों की सेवा करती रहेगी। कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है, भाजपा सेवा के लिए काम करती है।

विज्ञापन

मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरियाणा में जींद के DSP जितेन्द्र कुमार राणा ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, 'हमने करीब 19 नाके लगाए हैं, हर नाके पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। हम शांतिपूर्वक गिनती कराएंगे। धारा 144 भी लागू है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed