{"_id":"f3e6469453078537da2c7d88d841095d","slug":"my-sister-was-so-driven-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी बहन को भगाया था इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी बहन को भगाया था इसलिए मार डाला
भिवानी/ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारी बहन को भगा ले गया था इसलिए जयभगवान को मार डाला। जब से उसने यह करतूत की थी तभी से मौके की तलाश में था।
यह खुलासा पुलिस पूछताछ में गांव तालु निवासी आरोपी प्रवीण और सुप्रसिद्ध ने किया। उन्होंने बताया कि जयभगवान के गांव में आते ही उन्हें खबर मिल गई।
22 दिसंबर सुबह जयभगवान शौच के लिए निकला था। इसी बीच तेजधार हथियारों से उस पर वार कर दिया। बहन को भगाने का बदला लेने के बाद अब उनको चैन आया है।
हत्या में उम्रकैद भुगत चुका है जयभगवान
पुलिस के अनुसार जयभगवान ने भूमि विवाद में अपने ताऊ की हत्या कर दी थी। इसमें वह उम्रकैद की सजा भुगत चुका था। जेल में उसने एलएलबी की। एक साल पहले ही सजा पूरी हुई थी। इससे पहले वह गांव की ही एक युवती को भगा ले गया था।
दो प्रेमियों के बीच फंसी युवती को डेढ़ साल की बच्ची
गांव की एक युवती का ब्राह्मणवास के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका गांव तालु में आना जाना था। तीन साल पहले जींद जिले के गांव ब्राह्मणवास का युवक युवती को भगाने के बाद ऊटी में रहने लगा था।
उसे एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। इसके बाद दोनों के बीच अनबन हो गई और वह जयभगवान के साथ चली गई। इसके बाद से दोनों ऊटी में रह रहे थे।
अनिल की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
मृतक जयभगवान के भाई अनिल की शिकायत पर पुलिस ने गांव तालु के ही प्रवीण, उसके पिता जगत सिंह और चचेरे भाई सुप्रसिद्ध के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को प्रवीण और सुप्रसिद्ध को गिरफ्तार कर लिया। मुंढाल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।