फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   murder of property dealer

पैसों के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Mon, 04 Nov 2013 09:18 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
murder of property dealer
महम थाना के अंतर्गत गांव मदीना में दीपावली की रात पैसों के लेन-देन में गांव के ही पांच युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर जयवीर की हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान गोली लगने से एक आरोपी भी घायल हो गया, जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।


पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम जयवीर पुत्र दिलबाग सिंह अपने रुपये लेने के लिए गांव के ही संजीव के घर गया था। जब वह संजीव के घर के पास पहुंचा तो संजीव पास में ही अपने चार-पांच दोस्तों के साथ एक दुकान पर बैठा था। जयवीर ने संजीव से पैसे मांगे तो उसके साथियों ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


जयवीर के पास अपना लाइसेंसी रिवाल्वर था। जब वह अपना पिस्तौल निकालने लगा तो इसी दौरान गोली चल गई, जो ओमबीर के हाथ में लगी और वह घायल हो गया। बाद में हमलावरों ने जयवीर पर ईंट और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से घायल हुए ओमबीर को पीजीआई में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर जयवीर के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।


पुलिस उपाधीक्षक मुकेश जाखड़ और एफएसएल की विशेष टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के भाई दिनेश के बयान पर संजीव, विनोद, ओमवीर, जोगेंद्र और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर से फरार है। जबकि ओमबीर का इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed