{"_id":"7ba7b8fad178d410ea71550a6879063c","slug":"married-by-beating-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से विवाहिता का गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से विवाहिता का गर्भपात
खरखौदा/सोनीपत
Updated Sun, 29 Sep 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सोनीपत के खरखौदा के गांव कुंडल में दो परिवारों के बीच हुई मामूली कहासुनी में एक पक्ष ने गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई की, जिससे विवाहिता का गर्भपात हो गया। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिले के गांव कुंडल निवासी महिला ममता और उसके पति नरेश शनिवार देर रात अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके पड़ोसी रिंकू और कविता के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
मामूली कहासुनी में रिंकू, कविता, कैलाश और शमशेर ने ममता व उसके पति पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने गर्भवती महिला ममता के पेट पर भी चोटें मार दीं, जिससे उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन
गर्भवती महिला को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया, जहां पर महिला का 8 माह का गर्भपात हो गया।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कुंडल गांव निवासी रिंकू, कविता, कैलाश और शमेशर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।