फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youths sabotage Sirohi restoration toll tax

युवकों ने सिरोही बहाली टोल टैक्स पर की तोड़फोड़

Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youths sabotage Sirohi restoration toll tax
नेशनल हाईवे पर सिरोही बहाली के पास बने टोल टैक्स कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। टोल के मैनेजर सत्येंद्र सिंह ने नांगल चौधरी थाना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 10-12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पडूआपूरा थाना पिनहाट, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि डिंपल चौधरी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से सिरोही बहाली टोल नारनौल पनियाला मोड़ को एक साल तक कलेक्शन के लिए मासिक किराये पर लिया हुआ है। उक्त टोल पर वह मैनेजर है। 14 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे नांगल चौधरी की तरफ से दो ट्रक आए। लेकिन उक्त ट्रकों के चालकों ने टोल देने से मना कर दिया। इस पर टोल कर्मचारियों ने ट्रकों को पीछे लगवा दिया। इसके बाद ट्रक चालकों के कहने पर नारनौल की तरफ से दो कैंपर में 10-12 युवक आए और टोल कर्मचारी राजेश कुमार से मारपीट की। रॉड से बूथ नंबर 2 का शीशा तोड़ दिया, बूम व सेंसर भी रॉड मारकर तोड़ दिए। टोल कर्मचारियों को धमकी देते हुए दोनोें ट्रकों को बिना फीस दिए ही निकाल दिया। इसके बाद टोल कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ियों में बैठकर नारनौल की तरफ भाग गए। पुलिस ने टोल मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed