{"_id":"65e366017ebbde00520d5c63","slug":"youth-made-aware-to-vote-narnol-news-c-196-1-nnl1004-109936-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को मतदान करने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को मतदान करने के लिए किया जागरूक
Sat, 02 Mar 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा मतदान एवं जागरूकता अभियान आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र की ओर से महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के चुनाव नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्रों को संदेश दिया कि उनका प्रत्येक वोट लोकतंत्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इससे उन्हें सकारात्मक परिणामों के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में नागरिक जिम्मेदारी का महत्व और उनकी भूमिका के प्रति भी जागरूक किया। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें मतदान के महत्व से अवगत करवाना है। वे किस प्रकार सरकार द्वारा चलाए गए सी विजिल एप का प्रयोग कर सकते हैं। यह कार्यक्रम युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता के मार्ग निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नेहरू युवा केंद्र नारनौल के जिला अधिकारी नित्यानंद यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस इंचार्ज डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. कविता कमारी, बैजनाथ चौधरी महिला महाविद्यालय से डॉ. सुशीला कुमारी, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।