फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth dies in road accident

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Wed, 13 Nov 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
महेंद्रगढ़। गांव जोनावास बस स्टैंड के पास सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जोनावास निवासी वेदप्रकाश ने सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को वह चचेरे भाई मुकेश कुमार के साथ अपने घर से खेत में जा रहा था। जब वह गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचे तो महेंद्रगढ़ शहर की ओर से तेजी गति से आ रहे एक गाड़ी चालक ने मुकेश को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। मुकेश कुमार को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed