{"_id":"6995fb7736f4a3805903e4f8","slug":"youth-congress-will-launch-agitation-if-the-problem-is-not-resolved-soon-puneet-bulan-narnol-news-c-196-1-nnl1010-136279-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही समस्या का हल नहीं किया तो युवा कांग्रेस करेगी आंदोलन : पुनीत बुलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही समस्या का हल नहीं किया तो युवा कांग्रेस करेगी आंदोलन : पुनीत बुलान
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन को लेकर सरकार की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। बड़ी संख्या में बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन रोक दी गई है। वहीं परिवार पहचान पत्र में हुई त्रुटियों के कारण भी हजारों पात्र बुजुर्ग अपनी पेंशन से वंचित हो रहे हैं।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने कहा कि पीपीपी में आय एवं अन्य विवरणों में विभागीय गलतियां होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से उन्हें समय रहते ठीक नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। बुजुर्ग अपने हक की पेंशन बहाल करवाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों का अधिकार है और इस प्रकार पेंशन रोकना उनके साथ सीधा अन्याय है। सरकार को इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जिन भी पात्र बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई है उसे शीघ्र प्रभाव से बहाल करना चाहिए और परिवार पहचान पत्र की सभी त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
पुनीत बुलान ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया, तो युवा कांग्रेस बुजुर्गों के हक की आवाज को मजबूती से उठाएगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।