फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Young man made video of trapping before suicide, case filed against four people

आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया फंदा लगाने का वीडियो, चार लोगों पर केस दर्ज

Mon, 05 Oct 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Young man made video of trapping before suicide, case filed against four people
मोहल्ला पीरआगा निवासी एक युवक से रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मोहल्ले के चार युवकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं युवक ने सुसाइड करने का वीडियो बनाया हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला पीरआगा निवासी अमित सैनी (24) कैटरिंग का काम करता था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई कन्हैया ने बताया कि वह पलंबर का काम करता है। दो भाईयों में बड़ा अमित था। कन्हैया का आरोप हैं कि अमित ने मोहल्ला पीरआगा निवासी हेमंत, बलराम उर्फ काली, रजनीश और मोहल्ला सलामपुरा निवासी शिव कुमार उर्फ सिंबू को पैसे उधार में दे रखे थे। पैसे वापस मांगने पर आरोपी भाई को धमकाते थे। जिसके कारण अमित फांसी लगाने के लिए मजबूर हुआ। रविवार दोपहर बाद घर में फांसी लगा ली। दूसरी ओर वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। ओल्ड पुलिस चौकी प्रभारी एसआई महेश कुमार ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अमित दो भाईयों में बड़ा और अविवाहित। घर में अकेला कमाने वाला था। परिजनों की शिकायत पर सोमवार को चार युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

फांसी लगाते हुए का बनाया वीडियो
जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट के अनुसार करीब चार-पांच लाख रुपये आरोपियों पर बकाया है। इसमें किसी के पास एक लाख तो किसी के पास 80 हजार रुपये बकाया होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पैसे के लेनदेने के बारे में जांच की जाएगी। जिससे पूरी बात सामने आ सके। जल्द ही इस बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। चौकी प्रभारी ने बताया कि अमित फांसी लगाने का वीडियो बनाया है। अमित ने कमरे में एक जगह मोबाइल को वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए रखा था। इसके बाद फांसी लगाने लगा। इसमें करीब 11 मिनट की रिकॉर्डिंग है। इसके बाद एक कॉल आने से रिकॉर्डिंग बंद हो गई। वीडियो में मरने जा रहा हूं बोल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed