फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   young man from delhi turned out tb be corona positive

दिल्ली से आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 17 May 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
young man from delhi turned out tb be corona positive
युवक के घर को सैनिटाइज करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Narnol
जिले में पहली बार कोरोना वायरस का मरीज गांव में मिला है। युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। 15 मई को दिल्ली से आने के बाद नारनौल जिला अस्पताल में सैंपल दिए थे। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। दूसरी ओर राहत की खबर यह हैं कि तीन आरपीएसएफ के कर्मी व एक युवक ने कोरोना से जंग जीत ली और रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को गांव खातोली जाट में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जिला में कुल आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। सात मई को मिले चार कोरोना पॉजिटिव में से चारों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करके एक सप्ताह के लिए घर पर एकांतवास में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार फिलहाल जिले में कोविड-19 के चार एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने बताया कि गांव खाटोली जाट का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक ने 15 मई को दिल्ली से आने के बाद नागरिक अस्पताल नारनौल में अपनी जांच कराई थी। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके घर पर उसकी पत्नी, बच्चे और माता-पिता हैं। उनका भी सैंपल लिया जाएगा। दूसरी ओर युवक से संपर्क में आए लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अशोक ने बताया कि 14 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में लिए गए सैंपल में एक अटेली निवासी युवक की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। युवक 13 मई को गुरुग्राम से आया था और वहां सब्जी मंडी में कार्य करता था। इसके बाद अटेली के वार्ड नंबर नौ को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2287 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 124 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब तक 8313 लोगों को उनके घरों में एकांतवास में रखा गया है। जिले में लोगों की स्क्रीनिंग के लिए 11 मोबाइल टीमें लगी हुई हैं। इन मोबइल टीम ने 835 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 419 मरीजों को सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 17 मई तक 51278 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 29924 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक निजी कंपनी में काम करता है-
जिला महामारी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा गांव खातोली जाट का युवक आईजीएल कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि सैंपल देने के बाद वह घर पर ही क्वारंटीन था। उसका अधिक लोगों से संपर्क नहीं हुआ है। ऐसे में यह हेल्थ विभाग के लिए राहत की बात है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों की सोमवार को स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। अटेली के युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर इस क्षेत्र में 257 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इसके लिए पांच टीमों को लगाया गया था।
नारनौल में कोरोना का कनेक्शन दिल्ली से
नारनौल में सात मई को कोरोना के तीन केस मिले थे। आरपीएसएफ के तीनों कर्मी दिल्ली से आए थे। तीनों को नारनौल के हुडा सेक्टर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहे थे। तीनों पहले दिल्ली की एक निजी लैब से जांच कराई थी। इसमें दो पॉजिटिव आए थे। बाद में जिला स्वास्थ्य विभाग ने तीनों की दोराबा जांच कराई थी। इसमें तीनों पॉजिटिव मिले। इसके अलावा दिल्ली से आया एक युवक भी पॉजिटिव मिला था। चारों का दिल्ली के आए थे। महेंद्रगढ़ से आया युवक भी दिल्ली से लौटा था। वह भी कोरोना का मरीज मिला था। इसके अलावा अटेली का युवक गुरुग्राम से आया था। ऐसे में अभी तक जो भी केस कोरोना के सामने आए हैं। इसमें अधिकांश दिल्ली से हैं।

गांव सील, जिले में चौथा कंटेनमेंट जोन बना
जिले में अभी तक नारनौल का न्यू हाउसिंग बोर्ड एरिया व महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला महायचान में पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट और आसपास के एरिया को बफर जोन घोषित किया गया था। इसके बाद शनिवार की शाम अटेली में भी एक कंटेनमेंट जोन बना जाएगा गया। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कंटेनमेंट व बफर क्षेत्र घोषित कर लोगों की जांच की गई। कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। अब गांव खातोली जाट को भी कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। टीम ने गांव के प्रमुख रास्तों को सील कर दिया गया। गांव को सैनिटाइज किया गया। मामला सामने आने प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। क्षेत्र को सैनिटाइज करने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed