{"_id":"668b1efd6a492b3f020c01f4","slug":"you-can-apply-for-nupur-till-15th-narnol-news-c-197-1-snp1002-120855-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नूपुर के लिए 15 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नूपुर के लिए 15 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
सोनीपत। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की तरफ से आयोजित किए जा रहे शास्त्रीय नृत्य, कथक व भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं एक दिवसीय कार्यक्रम ‘नूपुर’ 2024-25 के ऑडिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
डीआईपीआरओ राकेश गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में केवल हरियाणा मूल के युवा व उभरते कलाकार जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष है, भाग ले सकते हैं। शास्त्रीय कत्थक नृत्य व भरतनाट्यम ऑडिशन में भाग लेने के लिए कोई यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदक आवेदन करते समय नाम, विधा, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल सहित भेजें। आवेदन के लिए मूल दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, निरस्त चैक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो) व उनकी प्रतियां साथ लेकर आएं। ऑडिशन में चयनित कलाकार ही अंतिम कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। कमेटी की तरफ से लिया गया निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक आवदेक ई-मेल artandculturalaffairshry@ gmail.com पर आवेदन भेजें।
विज्ञापन
डीआईपीआरओ राकेश गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में केवल हरियाणा मूल के युवा व उभरते कलाकार जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष है, भाग ले सकते हैं। शास्त्रीय कत्थक नृत्य व भरतनाट्यम ऑडिशन में भाग लेने के लिए कोई यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदक आवेदन करते समय नाम, विधा, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल सहित भेजें। आवेदन के लिए मूल दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, निरस्त चैक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो) व उनकी प्रतियां साथ लेकर आएं। ऑडिशन में चयनित कलाकार ही अंतिम कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। कमेटी की तरफ से लिया गया निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक आवदेक ई-मेल artandculturalaffairshry
विज्ञापन