{"_id":"617d8ea2e6409374a763c55d","slug":"written-exam-for-police-constable-recruitment-from-today-narnol-news-rtk6286019145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजय कुमार ने कहा कि परीक्षा में पवित्रता बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। ऐसे में अधिकारी हर बार की तरह इस बार भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करें। कुमार शनिवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस सिपाही की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के संबंध में सभागार भवन में संबंधित अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि यह लिखित परीक्षा 31 अक्तूबर, 1 नवंबर तथा 2 नवंबर को होगी। परीक्षा प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक व सायंकालीन सत्र में सायं 3 से 4:30 बजे तक होगी। नारनौल में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन 7550 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी निर्देश अनुसार संपन्न होगी। सभी अधिकारी अच्छी तरह से इन दिशानिर्देशों को पढ़ ले ताकि किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहे। बैठक में एसडीएम मनोज कुमार ने आयोग द्वारा जारी सभी हिदायत के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। इस अवसर पर नगराधीश अमित कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक होने वाली पुरुष सिपाही भर्ती के लिए जिला में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा केंद्र नारनौल क्षेत्र में बनाए गए हैं। इनमें सीएल पब्लिक स्कूल हुडा सेक्टर-1 नारनौल, एमएलएस डीएवी स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड नारनौल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन रेवाड़ी रोड पटीकरा नारनौल, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड नारनौल, भारतीय पब्लिक स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड नियर बस स्टैंड नारनौल, ओएशिश इंटरनेशनल स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिंघाना रोड गहली, राजकीय ब्वाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, राजकीय महिला कॉलेज बहरोड रोड नारनौल, राजकीय ब्वाय कॉलेज नारनौल, राजकीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन नजदीक पोस्ट ऑफिस नारनौल, बीकेएन राजकीय पॉलिटेक्निक नारनौल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी किरारोद शामिल है।
विज्ञापन
पहले दिन 676 परीक्षार्थियों ने कराई टिकट बुकिंग, एक नवंबर तक जारी रहेगी बुकिंग सुविधा
महेंद्रगढ़। पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए शनिवार को 676 परीक्षार्थियों ने प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर जाने के लिए टिकट बुकिंग कराई। परीक्षार्थियों की उमड़ी भीड़ के कारण बस स्टैंड पर छह काउंटर बनाकर टिकट बुकिंग का कार्य शुरू किया गया। पहले दिन 13 बसों की बुकिंग की गई तथा दो बसों को रिजर्व रखा गया। यमुनानगर के लिए दो, अंबाला के लिए दो, पंचकूला दो, करनाल के लिए दो तथा कुरुक्षेत्र के लिए सबसे अधिक चार बसों को बुक किया गया।
-------------------
- परीक्षार्थी एक नवंबर तक करा सकेंगे बुकिंग
प्रदेशभर में बने परीक्षा केंद्रों में से अधिकांश के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर एक नवंबर तक टिकट बुकिंग जारी रहेगी। सुबह के सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए शनिवार शाम को 9 बजे तथा शाम के सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए रविवार सुबह चार बजे बसों को भेजा जाएगा।
- इन जिलों में जाएंगी राज्य परिवहन की बसें
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश के अनेक जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चंड़ीगढ, पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत सहित अन्य जिलों के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जहां आवश्यकता होगी वहां एक बस को रिजर्व रखा गया है।
एक नंवबर तक जारी रहेगी एडवांस टिकट बुकिंग
प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एक नवंबर को होन वाली परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर को तथा दो नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एक नवंबर को अपनी टिकट बुकिंग करा सकते हैं। बस स्टैंड पर सुबह 9 से शाम 3 बजे तक टिकट बुकिंग के लिए काउंटर खुले रहेेंगे। दो चरणों में होने वाली परीक्षा में सुबह वाली शिफ्ट के लिए रात्रि 9 बजे तथा शाम वाली शिफ्ट के लिए सुबह 4 बजे बसें रवाना होंगी।

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर टिकट बुक करवाने के लिए लगी युवाओं की लंबी लाइन- फोटो : Narnol