{"_id":"66ef4d5e54cfb40e830cad74","slug":"workers-need-to-stand-with-congress-candidates-rao-dansingh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112248-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं को कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ खड़े होने की जरूरत : राव दानसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं को कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ खड़े होने की जरूरत : राव दानसिंह
Sun, 22 Sep 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की मेहनत हरियाणा की बदहाली को खुशहाली में बदलने वाली साबित होगी। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ खड़े होने की जरूरत है। ताकि विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार का गठन हो सके। यह बातें कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह ने सिगड़ी हरीजन, सिगड़ी राजपूत, सीगड़ा, आनावास, झगड़ौली, बुचावास, नांगल हरनाथ, बवानियां, सुरजनवास, खेड़ा व कोका बगड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि शहर के जवाहर नगर स्थित बचपन प्ले स्कूल में 22 सितंबर को जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यातिथि होंगे। प्रदेश की जनता भाजपाइयों से 10 साल के कष्टों के बदले सवाल कर रही है। बार-बार पहुंचाई गई पीड़ा का हिसाब मांग रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा व परिवहन सेवाओं को खत्म होते देखा है।