फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Workers made aware in Majra Khurd

Mahendragarh-Narnaul News: माजरा खुर्द में श्रमिकों को किया जागरूक

Wed, 21 Feb 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Workers made aware in Majra Khurd
महेंद्रगढ़। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को गांव माजरा खुर्द में जागरूकता शिविर लगाया गया। अधिवक्ता कुलदीप सैनी व विधिक सेवक विजय सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की सचिव एवं दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता सीजेएम के आदेश अनुसार और उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष मनीष नागर एसडीजेएम के तत्वाधान में बुधवार को गांव माजरा खुर्द में कैंप लगाकर मजदूर एवं ग्रामीणों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विजय सिंह ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से भवन निर्माण मजदूर को अनेक प्रकार की सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि कन्यादान सहायता एक लाख एक हजार रुपये मिलते है। मजदूरों को साल में साइकिल, भवन निर्माण के औजार, महिलाओं को सम्मान निधि, सिलाई मशीन मिलती है। मेधावी छात्रवृत्ति योजना में 90 प्रतिशत प्राप्त विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये, 80 प्रतिशत प्राप्त विद्यार्थियों को 41 हजार, 70 प्रतिशत प्राप्त विद्यार्थियों को 31 हजार रुपये और 60 प्रतिशत प्राप्त विद्यार्थियाें को 21 हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण मजदूर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। इस अवसर पर ग्रामीण व श्रमिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed