फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Work on seven projects worth crore will begin in the city on October

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में दो करोड़ के सात प्रोजेक्टों पर 21 अक्तूबर से शुरू होगा काम

Fri, 09 Oct 2026 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Work on seven projects worth crore will begin in the city on October
फोटो संख्या:56- सब्जी मंडी के  मुख्य गेट के नजदीक निर्माणाधीन  सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के 
महेंद्रगढ़। शहर में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नगर पालिका ने सात प्रमुख प्रोजेक्टों का खाका तैयार कर लिया है। इन सभी कामों को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कई प्रोजेक्टों की निर्माण सामग्री शहर में पहुंचनी शुरू हो गई है। निर्माण कार्य 21 अक्तूबर से शुरू किए जाएंगे। नगर पालिका की योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण, सड़कों का निर्माण और मरम्मत, स्ट्रीट लाइटें लगाने और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। इन कामों के पूरा होने के बाद शहरवासियों को बुनियादी सुविधाओं में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लगाए जाएंगे आरओ युक्त वाटर कूलर
नगर पालिका करीब 40 लाख रुपये की लागत से शहर में आरओ युक्त 25 आधुनिक वाटर कूलर लगवाएगी। ये कूलर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लघु सचिवालय सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। मकसद यह है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर किसी को भी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।
शहर में बनाए जा रहे शौचालय
शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए करीब 50 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। नगर पालिका कार्यालय के सामने, सैनीपुरा कॉलेज मोड़, धोलपोश गोशाला रोड, माता मसानी चौक, बवानिया स्टैंड और सब्जी मंडी गेट पर निर्माण कार्य जारी है। एजेंसी को इसका वर्क ऑर्डर सितंबर में जारी किया गया था।
शहर में लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें
शहर में 48 लाख रुपये की लागत से जगमग योजना के तहत स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर पालिका ने उच्च अधिकारियों को दो हजार स्ट्रीट लाइटों की मांग भेजी है। लाइटें मिलने के बाद एजेंसी को इन्हें लगाने और रखरखाव का वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। इसके बाद जहां-जहां जरूरत होगी, वहां लाइटें लगाई जाएंगी। इनमें गोशाला रोड और ऑटो मार्केट सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

वर्जन:
नगर पालिका की ओर से सात प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया गया है। इन प्रोजेक्टों को तीन माह में पूरा किया जाएगा। करीब दो करोड़ रुपये से शहर में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइटें, आरओ वाटर कूलर, सड़कों की मरम्मत और नालों का निर्माण करवाया जाएगा। 21 अक्तूबर से काम शुरू होने की उम्मीद है। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:56- सब्जी मंडी के  मुख्य गेट के नजदीक निर्माणाधीन  सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के 

फोटो संख्या:56- सब्जी मंडी के  मुख्य गेट के नजदीक निर्माणाधीन  सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed