{"_id":"6ac7edd4c386caaae401359d","slug":"the-objective-of-self-defense-is-not-to-fight-but-to-avoid-danger-dr-mithilesh-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146411-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वोट बचाओ, संविधान बचाओ के नारों के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वोट बचाओ, संविधान बचाओ के नारों के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
विज्ञापन
फोटो नंबर-21 विरोध मार्च निकालते कांग्रेसी नेतागण व कार्यकर्ता। संवाद
नारनौल। जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ के नेतृत्व में वीरवार को इंडिया गठबंधन की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए गए। यहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
मार्च चितवन वाटिका से शुरू होकर महेंद्रगढ़ रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक मामन खान ने किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ वोट की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस जनता के वोट की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्षता से काम करने की मांग की।
विज्ञापन
पूर्व विधायक राव दान सिंह ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता कमजोर होना लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है। पूर्व विधायक अनीता यादव ने कहा कि जनता के वोट के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी स्वीकार नहीं की जाएगी। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजवती ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एससी प्रकोष्ठ और किसान कांग्रेस सहित अलग-अलग प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।