{"_id":"664bbdea0ee7c41f54085154","slug":"women-reached-public-health-department-office-with-water-problem-returned-after-assurance-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112503-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पानी की समस्या लेकर महिलाएं पहुंची जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय, आश्वासन के बाद लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पानी की समस्या लेकर महिलाएं पहुंची जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय, आश्वासन के बाद लौटीं
Tue, 21 May 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 21 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। पिछले चार-पांच दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे परेशान कई वार्डों की महिलाएं पानी की किल्लत को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंच गईं।
महिलाओं ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की किल्लत कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। अगर नल में पानी आता है तो कुछ ही देर आता हैं, जिसमें केवल एक या दो ही बाल्टी पानी भरता है। रोजाना पानी के टैंकर का सहारा लेकर पीने के पानी का काम चलाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे विभाग के सुपरवाइजर मनोज ने महिलाओं की समस्या सुनीं और उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाते हुए जल्द ही पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला वापिस चली गई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि नांगल चौधरी के विभिन्न वार्डों के घरों में लगे पीने के पानी के नलकों में पिछले चार से पांच दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही हैं। जिस कारण से नहाने व कपडे़ धोने की बात तो दूर पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। बता दे कि नांगल चौधरी नगरपालिका बनने के बाद विभिन्न वार्डों में पेयजल सप्लाई लाइन बिछाई गई थी और सभी वार्डों में पीने के पानी के लिए घरों में नल कनेक्शन किए गए थे। ताकि लोगों को पीने का पानी साफ और पर्याप्त मात्रा में मिल सके, लेकिन जैसे ही गर्मी का मौसम आता है तो घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नही सप्लाई होता है।
पानी की समस्या से परेशान महिलाएं सोमवार को एकत्रित होकर कार्यालय में पंहुची थीं। लहरोदा स्टेशन से नहरी पानी सप्लाई होता है, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से वहां बिजली की समस्या बनी हुई है। इसके चलते पानी पर्याप्त नहीं पहुंच पा रहा है। समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
अभिषेक तंवर, जेई जनस्वास्थ्य विभाग नांगल चौधरी।