फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   women is shout in inter in house

घर में घुसकर महिला को मारी गोली, नाक को छू कर निकली

Thu, 16 Jan 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
women is shout in inter in house
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में घायल महिला का उपचार करतीं चिकित्सक। - फोटो : Narnol
गांव खुड़ाना में बुधवार को दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला पर गोली चला दी। गोली महिला की नाक को छू कर निकल गई। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव खुड़ाना निवासी घायल मुनमुन (24) ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर में झाडू़ लगा रही थी। उसका देवर कुलदीप अंदर कमरे में टीवी देख रहा था। इस बीच गांव गढ़ी निवासी सोनू उर्फ हाउ और एक अन्य बाइक पर आए। सोनू ने घर के अंदर घुसकर उस पर गोली चला दी। गोली उसके नाक को छूकर निकल गई। फायरिंग के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। मुनमुन के नाक से खून बहने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप की गांव खुड़ाना के ही निवासी समरजीत के साथ रंजिश चल रही है। मुनमुन का आरोप है कि समरजीत के ईशारे पर ही उन पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन

घायल महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनिल कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed