फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   women committed suicide

महिला ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या परिजनों ने कहा दहेज हत्या

Mon, 13 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
women committed suicide
दौंगड़ा जाट निवासी एक महिला ने आत्म हत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुरालजनों पर दहेज के लिए परेशान करने तथा मारकर फांसी पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने ससुराली जनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता पवन कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी मीना की शादी 6 मार्च 2018 को गांव दौंगड़ा जाट निवासी रविंद्र के साथ की थी। उसने शादी में ससुरालजनों के सम्मान में काफी पैसा खर्च किया था। शादी के बाद सास सुशीला, ससुर रामरतन, पति रविंद्र, ननद रेनू, सरिता, रेणु का पति मोनू सभी दहेज के लिए उसकी लड़की से लड़ाई झगड़ा करते थे। ससुर रामरतन तो उसकी लड़की के साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बनाता था। उसकी लड़की 5 सितंबर को मायके आई थी तब उसने सब हरकतों के बारे में बताया था। 11 सितंबर को शाम के समय वह अपनी बेटी ससुराल दौगड़ा जाट छोड़ आया था। 12 सितंबर को शाम को राम रतन का फोन आया कि चार पांच व्यक्ति दौगड़ा जाट चले आओ मीना की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। तब लोगों को लेकर दौगड़ा जाट लड़की के पास पहुंचा तो मीना मृत अवस्था में फांसी के लटकी हुई मिली।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ रामरतन ने रेप कर और हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया है। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed