फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women celebrated Teej festival by applying mehndi and swinging.

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं ने मेहंदी लगवाकर, झूले झूलकर मनाया तीज महोत्सव

Tue, 06 Aug 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated Teej festival by applying mehndi and swinging.
फोटो नंबर-26तीज महोत्सव में प्रस्तुति देती रोटरी क्लब की महिलाएं।
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी व बेलाज द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी सदस्यों ने हिस्सा लेकर पतंगबाजी, झूले व गेम्स का आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरूआत में क्लब के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता क्लब के पूर्व प्रधान व रीजनल चेयर एडमिन एडवोकेट राजकुमार यादव ने की। वहीं जोन के असिस्टेंट गवर्नर हितेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्लब के पूर्व प्रधान व जोनल चेयर प्रवीण संघी ने क्लब द्वारा चलाए जा रहे रोटरी रसोई, मोक्ष वाहन, वाटर हट, शौचालय, डायलिसिस सेंटर इत्यादि जैसे विभिन्न स्थायी प्रोजेक्ट की जानकारी सभी क्लब सदस्यों को दी। क्लब प्रधान विनोद चौधरी ने रोटरी नववर्ष में अब तक किए गए जनहित कार्यों से सदस्यों को अवगत करवाया। इसके उपरांत पूर्व प्रधान हितेश वर्मा, संजय गर्ग, पवन यादव, दिनेश सांखला, सर्वेश शांडिल्य, संदीप नूनीवाला आदि सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव व प्रस्ताव भी साझा किए। प्रधान विनोद चौधरी ने सभी सुझाव जानने के बाद कहा कि क्लब हित के सभी सुझावों को अमल में लाने का प्रयास अवश्य किया जाएगा। इसके उपरांत महिलाओं ने मेहंदी लगवाकर, झूले झूलकर तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महोत्सव मनाया। खेल प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। तीज उत्सव के दौरान बेलाज क्लब की प्रधान प्रियंका संघी ने बताया कि हरियाली तीज श्रावण माह में हरियाली का प्रतीक है। कार्यक्रम के समापन पर क्लब सचिव राजकुमार चौधरी ने कार्यक्रम में पधार कर आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed