{"_id":"2dad013e53002974a2a80359e95d6bd5","slug":"women-burn-hasband-also-burned-to-save-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी झगड़े में पत्नी ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी झगड़े में पत्नी ने लगाई आग
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महता चौक के पास रहने वाले एक दंपति में आपसी कहासुनी हो गई। इससे आहत महिला ने खुद को आग लगा लिया पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने दोनों को स्थानीय नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला 90 प्रतिशत तक झुलस गई है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह महता चौक पर रहने वाले 37 वर्षीय हितेंद्र और उनकी पत्नी 36 वर्षीय निशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हितेंद्र के अनुसार उसकी पत्नी निशा ने इस विवाद के कारण सुबह करीब आठ बजे हल्का सा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़कर आग लगा ली। उसने तुरंत आग बुझा दिया। उसने बताया कि निशा ने ऐसा दो बार किया। दोनों बार ही उसने आग बुझा दिया और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
उसने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब जब वह बाथरूम में गया तो उसकी पत्नी ने ज्यादा तेल डालकर अपने आप को आग लगा लिया। जैसे ही उसे आग लगने का पता चला, वह दौड़कर बाथरूम से आया। इस दौरान अन्य परिजन भी आ गए। पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। दोनों को परिजनों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। निशा की सास कलावती का कहना है कि आपसी झगड़े के कारण निशा ने खुद को आग लगाई है।
विज्ञापन