{"_id":"671d3ef5da164558260c82d5","slug":"woman-jumped-into-canal-after-calling-her-son-died-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112966-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बेटे को फोन कर महिला ने नहर में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बेटे को फोन कर महिला ने नहर में लगाई छलांग, मौत
Sun, 27 Oct 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। घर पर डॉक्टर के पास जाने को कहकर निकली महिला ने सुरजनवास की नहर में छंलाग लगा दी। काफी देर बाद लोगों ने उसे नहर से बाहर निकाला। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव सुंदरह निवासी राजकुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे उनकी 48 वर्षीय पत्नी रामकला डॉक्टर के पास जाने के लिए कह कर गई थीं। उसके करीब आधा घंटे के बाद बेटे राजेश का फोन आया और कहा कि मम्मी ने मेरे पास फोन किया किया कि वह सुरजनवास नहर में कूद रही हैं। तलाश करने के बाद उनकी पत्नी का शव सुरजनवास नहर के पंप हाउस पर मिला। राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी के पैर में बाव की बीमारी थी, जिससे कारण वह परेशान रहती थीं।
पुलिस ने रामकला के पति राजकुमार के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव का परिजनों को सौप दिया है।