फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Withdrawal of money on the pretext of stopping international charges on credit card

Mahendragarh-Narnaul News: क्रेडिट कार्ड पर अंतरराष्ट्रीय चार्ज बंद करने का झांसा देकर निकाले रुपये

Mon, 17 Jun 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of money on the pretext of stopping international charges on credit card
नारनौल। नारनौल के एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड पर अंतरराष्ट्रीय कार्ड चार्ज हटवाने के नाम पर 49 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने युवक के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। इसके बाद जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया तो रुपये कटने शुरू हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नारनौल के कैलाश नगर निवासी मंजीत सैनी ने बताया कि वह एक वाहन निर्माता कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता है। उसने एयू स्माल फाइनेंस बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है। 26 अप्रैल को एक फोन आया। उन्होंने उसे अपने क्रेडिट कार्ड पर अंतरराष्ट्रीय कार्ड चार्ज की राशि बताया। उसे बंद करने के लिए उसके पास व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उस लिंक पर एप डाउनलोड करवाया, जो बिल्कुल एयू स्माल फाइनेंस बैंक की तरह लग रहा था। उसने उस पर क्लिक किया तो वो एप लिंक लोडिंग कर रहा था। वह फोन लाइन पर ही था। उसने पूछा ये खुल नही रहा है। उन्होंने इंतजार करने के लिए बोला। इसके थोड़ी देर बाद तक एप नहीं खुला तो उसने फोन काट दिया। उन्होंने फिर दोबारा काल किया और लिंक पर क्लिक करने के लिए बोला। उसने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो रुपये कटने शुरू हो गए। उसने पूछा तो उन्होंने कहो कि ये बैंक का प्रोसेस है, रुपये वापस मिल जाएंगे। इस दौरान उसके क्रेडिट कार्ड से 49000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed