फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   With sanitation workers on strike, the city is overflowing with garbage.

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल पर झाड़ू, गंदगी से अटा शहर

Tue, 06 Jan 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
With sanitation workers on strike, the city is overflowing with garbage.
फोटो संख्या:61 नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने बकाया एरियर को लेकर चौथा दिन भी धरना-प्रदर्शन किया गया। कूड़े का उठान न होने से पूरा शहर कूड़े में अटा नजर आ रहे है। कर्मचारियों ने नगर पालिका सचिव कक्ष के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी गई। कर्मचारियों ने नगर पालिका सचिव पर तानाशाही का आरोप लगाया गया। नपा सचिव की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने कहा जब तक उनका बकाया एरियर उनके खातों में नहीं आता तब तक कर्मचारी धरना- प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा नगर पालिका सचिव से कर्मचारियों की मांग को लेकर मिले थे। सचिव ने सिर्फ आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन खत्म करने की कहा है। पिछले सात वर्षों से 53 सफाई कर्मचारियों का बकाया एरियर नहीं मिला है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी धरने पर होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लग गए है। गंदगी के ढ़ेर से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सिनेमा रोड, सैनीपुरा, मोहल्ला खटीकान, भगवान परशुराम चौक सहित अन्य स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मोहल्ला सैनीपुरा में गंदगी के ढेर लग गया है। नगर पालिका के अधिकारियाें को चाहिए जब तक नपा सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तब तक कोई यहां साधन खड़ा करना चाहिए ताकि आमजन कूड़ा उसमें डाल सके।-सुरेश सैनी, मोहल्ला सैनीपुरा
बॉक्स
बाजार में कूड़ा का ढेर लगने से दिनभर बदबू आती रहती है। इससे बीमारी होने का खतरा बढ़ रहा है। सुबह जब दुकान खोलते है तो कूड़ा सड़क पर फैला हुआ मिलता है। नगर पालिका के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की ओर से ध्यान देना चाहिए।-घनश्याम दास, दुकानदार, 11 हट्टा बाजार

-------------
वर्जन...
सफाई कर्मचारियों के बकाया एरियर को लेकर कमेटी गठित की गई है। गठित कमेटी का डीएमसी की ओर से मिटिंग ली गई है। जल्द ही कर्मचारियों को एरियर दे दिया जाएगा। शहर में लगे गंदगी के ढेरों को जल्द हटवाया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:61 नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो संख्या:61 नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो संख्या:61 नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो संख्या:61 नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो संख्या:61 नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो संख्या:61 नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed