फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   When seat was found vacant, SDM served notice to five employees

Mahendragarh-Narnaul News: सीट खाली मिली तो एसडीएम ने पांच कर्मचारियों को थमाए नोटिस

Tue, 22 Sep 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
When seat was found vacant, SDM served notice to five employees
महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग शाखाओं में पांच कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद मिले। एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी पांच कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से रिकॉर्ड के साथ-साथ नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान कर्मचारियों के कार्यालय से अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों को समय पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकांश सेवाएं और योजनाएं ऑनलाइन की जा चुकी हैं। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यालय पहुंचें और नागरिकों के कार्य निर्धारित समय में पूरे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए। इसके लिए सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।

एसडीएम ने नगर पालिका भवन की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका पूरे शहर का चेहरा होती है, इसलिए यहां साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed