फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather will be changeable on December 1-2 and 5-6

1-2 और 5-6 दिसंबर को मौसम परिवर्तनशील रहेगा

Mon, 29 Nov 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Weather will be changeable on December 1-2 and 5-6
हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर की हवा में सोमवार को भी कोई सुधार देखने के लिए नहीं मिला। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर की हवा काफी खराब श्रेणी में है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा और दिल्ली एनसीआर की हवा जहरीली बनती जा रही है। हवा में प्रदूषक की मात्रा बढ़ती जा रही है। सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे तक गुरुग्राम 397, हिसार 391, जींद 356, बहादुरगढ़ 346, फरीदाबाद 334, रोहतक 324, कुरुक्षेत्र 318, नारनौल का 311 वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा। जबकि राष्ट्रीय राजधानी में सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 402 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु प्रदूषण बढ़ने से लोगों में स्वास्थ्य और सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में वायु की दिशा और गति बदलने वाली है। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में 1-2 और 5-6 दिसंबर को मौसम फिर से गतिशील एवं परिवर्तनशील होने वाला है। क्योंकि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है। जिससे हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का मिलन पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय प्रणाली से होगा, जिसकी वजह से पूरे इलाके में बादल अपना डेरा जमा लेंगे। सीमित क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि पड़ने की संभावनाएं बन रही हैं। इसके साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात भी होगा। जिसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed