{"_id":"65944d716ac02f830806903b","slug":"weapon-recovered-from-accused-arrested-in-murder-case-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6445-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी से हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी से हथियार बरामद
Tue, 02 Jan 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली। गांव नांवां से गोपालवास रोड पर पिछले सप्ताह कार सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में सतनाली थाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी ढिल्लू उर्फ नरेंद्र निवासी बारडा सतनाली को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। पुलिस ने आरोपी को शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी, एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव कादमा निवासी चंद्र सिंह ने सतनाली थाना पुलिस को 25 दिसंबर को शिकायत दी थी जिसमें उसने बताया कि वह और उसका बेटा बिजेंद्र अपनी कार में सवार होकर गांव डिगरोता में अपनी बेटी के घर खाद के बैग देकर वहां से वापस गांव कादमा के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव नावां से गोपालवास की तरफ जाते समय गाड़ी रोककर वह नीचे उतर गया। तभी वहां एक गाड़ी उनकी गाड़ी के पीछे आकर रूकी। उस गाड़ी में से युवक उतरे, जिनमें से एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी। जिन्होंने गाड़ी में घुसकर उसके बेटे बिजेंद्र को पकड़ लिया और उसके बेटे पर दो गोलियां चला दी। जब उसने शोर मचाया और वह गाड़ी के समीप आया तो दूसरी गाड़ी में बैठे युवक ने उसे जान से मारने की नीयत से उसकी तरफ गाड़ी भगा दी। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने डायल 112 पर पुलिस तथा अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बेटे को उपचार के लिए दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां उपचार के दौरान उसके बेटे ने दम तोड़ दिया था। शिकायतकर्ता ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में हथियार बरामद कर लिया।