फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water supply project being built in Gahda at a cost of Rs 114 crore has not been completed.

Mahendragarh-Narnaul News: गाहड़ा में 114 करोड़ रुपये की लागत बन रहा वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट नहीं हुआ पूरा

Sun, 30 Mar 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Water supply project being built in Gahda at a cost of Rs 114 crore has not been completed.
फोटो संख्या:55- गांव गाहड़ा में वाटर टैंक में कम पानी--संवाद
इंद्रजीत शर्मा
विज्ञापन

कनीना। उपमंडल के गांव गाहड़ा में करीब 114 करोड़ रुपये की लागत से वाटर सप्लाई के प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है।डार्क जोन में शामिल जिले में जल संरक्षण में भूजल को रिचार्ज करने के लिए जिले में परियोजनाएं तो अनेकों बन रही है लेकिन अधिकारी इन परियोजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई दे रहे हैं। 17 जनवरी 2022 को गाहड़ा प्रोजेक्ट का पहला टेंडर जारी हुआ था तथा यह दिसंबर 2024 तक पूरा करने की अवधि दी गई थी। ग्राम पंचायत ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व स्टोरेज के लिए 25 एकड़, दो कनाल, 4 मरला जमीन दी हुई है। आसपास के 29 गांवों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति पानी सप्लाई करने के लिए यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है। इस प्रोजेक्ट की पानी को शुद्ध करने की क्षमता 7.5 एमएलडी है। इसमें 225882 किलो लीटर क्षमता के दो स्टोरेज टैंक बनेंगे। इन स्टोरेज टैंकों तक पानी पहुंचाने के लिए बव्वा गांव से लगभग दो किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई गई हैं।

------------------

इन 29 गांवों की मिलेगा फायदा:
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद तहसील कनीना के अन्तर्गत आने वाले 29 गांव व 2 ढाणियों जैसे गाहडा, चेलावास, गुढा, ककराला, भोजावास, छीथरोली, नांगल, इसराना, उन्हानी, करीरा, सुन्दरह, कपूरी, झाडली, उच्चत, कैमला, अगिहार, मोहनपुर, रसूलपुर, कोका, भडफ, पडतल, ढाणा, रामबास, मानपुरा, गोमला, गोमली, बेवल, झिंगावन, कोटिया, ढाणी कपूरी, ढाणी ककराला में पानी की सप्लाई की जायेगी। इस प्रोजेक्ट से पानी की सप्लाई के लिए सात इंटरमिडियट बूस्टिंग स्टेशन (आईबीएस) तथा 36 विजेल बूस्टिंग स्टेशन (वीबीएस) बनाए गए हैं।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:- 1
यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2024 तक पूरा होना था लेकिन मैन बूस्टिंग स्टेशन चेलावास गांव में बनाया जाना था जिसके लिए ग्राम पंचायत की तरफ से जमीन मिलने में देरी हुई। सकी वजह से अब यह प्रोजेक्ट जून 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में कोटिया, करीरा, सीहोर की लाइन चलाई जा रही हैं उनमें कहीं भी लीकेज या कोई भी समस्या है तो उसको ठीक किया जा रहा है।
--- प्रदीप यादव, कार्यकारी अभियंता, जनस्वस्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
------------
वर्जन...2
गांव में बन रहे प्रोजेक्ट से 29 गांवों की फायदा होगा। बनाने का कार्य जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का है। विभाग के अधिकारी जून 2025 तक इसको पूरा करने के लिए कह रहे हैं।
-- उषा देवी, सरपंच, गाहड़ा

फोटो संख्या:55- गांव गाहड़ा में वाटर टैंक में कम पानी--संवाद

फोटो संख्या:55- गांव गाहड़ा में वाटर टैंक में कम पानी--संवाद

फोटो संख्या:55- गांव गाहड़ा में वाटर टैंक में कम पानी--संवाद

फोटो संख्या:55- गांव गाहड़ा में वाटर टैंक में कम पानी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed