{"_id":"680d23ca2fb23b5d3801b76f","slug":"water-crisis-deepens-in-the-city-dry-water-tanks-are-waiting-for-canal-water-narnol-news-c-196-1-nnl1005-123870-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में गहराया जल संकट, सूखे जलघर नहरी पानी का कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में गहराया जल संकट, सूखे जलघर नहरी पानी का कर रहे इंतजार
Sat, 26 Apr 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-19मोहल्ला मिश्रवाड़ा से टैंकर से पानी भर्ती महिलाएं। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है। मोहल्ला बांस, मिश्रवाड़ा, सलामुपरा, पीरआगा, संघीवाड़ा, चांदुवाडा सहित अन्य मोहल्लों में पानी की किल्लत बनी हुई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संभावना हैं कि 28 अप्रैल तक नहर में पानी आएगा। इसके बाद पानी की किल्लत दूर होगी। यदि 28 अप्रैल तक नहर में पानी नहीं आता है तो हालात खराब हो सकते हैं। जलघर में पानी निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस कारण पानी के समय में कटौती कर पानी की सप्लाई दी जा रही है। पहले एक दिन छोड़कर एक से डेढ़ घंटे के लिए पानी दिया जाता था। लेकिन जलघर में पानी की कमी के कारण अब दो दिन के अंतराल के बाद केवल 30 मिनट से 45 मिनट के लिए पानी की सप्लाई दी जाती है।
अक्सर ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं सिर पर पानी लाती दिखाई देती है। लेकिन इन दिनों में नारनौल शहर में भी यह आम बात हो गई है। वहीं, नल समय पर नहीं आने से कई लोग महंगे दाम पर टैंक डलवाकर पानी की पूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
प्रयास है कि जलापूर्ति व्यवस्था बनी रहे। जलघर में बहुत कम पानी है, जिस कारण पानी की सप्लाई के समय में कटौती की जा रही है। उम्मीद है 28 अप्रैल तक नहर में पानी पहुंच जाएगा, जिसके बाद सभी जलघरों को भरा जाएगा और पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू की जाएगी।
संजय कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल।