{"_id":"69bc396e148fdaa107071242","slug":"waste-collection-scheme-stalled-chairman-issues-notices-to-secretary-and-contractor-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124931-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कचरा उठान योजना ठप, चेयरमैन ने सचिव व ठेकेदार को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कचरा उठान योजना ठप, चेयरमैन ने सचिव व ठेकेदार को थमाया नोटिस
विज्ञापन
फोटो संख्या:-71 किले के पास लगा कूड़े का ढेर---संवाद
महेंद्रगढ़। दो माह पहले पांच करोड़ रुपये के डोर-टू डोर कचरा उठान का वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया है। अब चेयरमैन की ओर से इस मामले में सख्ती बरतते हुए नपा सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संबंधित एजेंसी के ठेकेदार को भी तत्काल उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
वर्तमान में नगर पालिका के पास 75 स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारी हैं। इसमें से आधे अधिकारियों के आवास व कार्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में शहर में महज 30 कर्मचारी ही शेष रहते हैं। इनमें से भी एक तिहाई अवकाश पर रहते हैं।
शहर के 15 वार्डों में महज एक-एक सफाई कर्मचारी की तैनाती है जिसके कारण सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है तथा ठेकेदार से ही काम कराया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से सफाई के नाम पर लिपापोती की जा रही है। शहर के मुख्य बाजारों की नालियां, गलियां भी नियमित रूप से साफ नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि सचिव की ओर से अभी तक संबंधित एजेंसी के ठेकेदार से काम शुरू करने में देरी पर कोई जवाब तक नहीं लिया गया है। अब इस मामले में नपा सचिव व एजेंसी ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब मांगा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
चेयरमैन ने शुरू कराई जांच
वहीं दूसरी ओर नपा के कुछ कर्मचारियों की ओर से बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू करने से पूर्व ही बाहरी स्तर पर एक स्थानीय ठेकेदार से काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह काम भी निविदा की शर्तों, स्वीकृत प्रक्रिया एवं नगर पालिका के नियमों का प्रत्यक्ष उल्लंघन होगा। वहीं चेयरमैन की ओर से इस मामले में अंदर खाते से इसकी जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- --
चेयरमैन ने एजेंसी की पेमेंट पर लगाई रोक
नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी की ओर से जारी किए गए नोटिस में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक निविदा में तय प्रत्येक शर्त की शत-प्रतिशत पूर्ति सक्ष्म स्तर पर सत्यापित नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार का कार्य प्रारम्भ न करवाया जाए व किसी प्रकार की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी जारी न की जाए। हालांकि सचिव गौरव सांगवान व एजेंसी के ठेकेदार को नोटिस जारी करने के साथ-साथ चेयरमैन द्वारा भी इसकी जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।