फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   vote, will be 235 polling centers

235 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

Wed, 13 Jan 2016 06:33 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 13 Jan 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम उमेद सिंह मोहन ने बुधवार को पीजी कालेज में पूरे किए गए ईवीएम और किट बैग सीलिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को पोलिंग पार्टियों की रिहर्सल कालेज ग्राउंड में सुबह 10 बजे करवाई जाएगी जिसमें जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को फाइनल रिहर्सल करवाने उपरांत चुनाव से संबंधित सामान देकर पोलिंग पार्टियों को पुलिस टीमों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा ताकि वे निर्भय होकर सुचारू ढंग से 17 जनवरी को चुनाव संपंन्न करवा सकें। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम उमेद सिंह मोहन ने बताया कि खंड महेंद्रगढ़ में 62 ग्राम पंचायतों में सरपंचों, 589 वार्डों में पचों, 28 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों व 4 वार्डों में जिला पार्षदों के चुनाव के लिए 235 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सरपंचों व जिला पार्षदों के लिए वोटिंग ईवीएम का बटन दबा कर होगी और पंचायत समिति सदस्यों एवं पंचों की वोटिंग बैलेट पेपर पर मोहर लगा कर मतदाता प्रजातंत्र में प्राप्त अपने वोट के अधिकार का सदुपयोग करेंगे।
विज्ञापन


करवाई जाएगी वीडियोग्राफी
द्वितीय चरण में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं विवादरहित तरीके से संपन्न करवाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हर मतदान केंद्र की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। चुनाव के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों को मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी। इस क्षेत्र के अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों की चेकिंग कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं अतिसंवेदनशील और संवेदनशील गांव
उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील गांवों में पाली, आकोदा, खुडाना, बसई, नांगल सिरोही, खैरोली, जासावास, देवास के 51 मतदान केंद्र शामिल हैं। संवेदनशील गावों में मालड़ा सराय, मालड़ाबास, मांडोला, झूक, बुचोली, कुरहावटा, जौनावास, खातोद, बुडीन व बेरी के 45 मतदान केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खंड महेंद्रगढ़ के सभी गांवों में स्थापित 235 मतदान केंद्रों की चेकिंग चुनाव के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सुपरवाइजरों द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा भी गश्त जारी रहेगी। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार दिनेश कुमार, बीडीपीओ निशा तंवर, एसईपीओ सूबे सिंह, नगरपालिका सचिव राजाराम, कानूनगो राजपाल, निर्वाचन लिपिक सतीश बेरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed