Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volleyball thrill in Dhanauta, winning team will get Rs 71 thousand

Mahendragarh-Narnaul News: धानौता में वॉलीबॉल का रोमांच, विजेता टीम को मिलेंगे 71 हजार रुपये

Thu, 26 Nov 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Volleyball thrill in Dhanauta, winning team will get Rs 71 thousand
फोटो नंबर- 26दीपेश, वॉलीबॉल खिलाड़ी
नारनौल। गांव धानौता में 5 और 6 दिसंबर को वॉलीबॉल ओपन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट को लेकर गांव के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

वॉलीबॉल कोच मनोज खटाना ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को 5 दिसंबर सुबह 9 बजे तक पंजीकरण करवाना होगा। प्रत्येक टीम को एक हजार रुपये प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा जो टीम को खेलने से पहले वापस कर दिया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

कोच मनोज खटाना ने बताया कि गांव में वॉलीबॉल काफी लोकप्रिय खेल है। यहां संचालित खेल नर्सरी में अनेक खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण लेते हैं। हाल ही में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी गांव के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के दो खिलाड़ी दीपेश और नीरज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि ओपन टूर्नामेंट से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।
...................
ओपन टूर्नामेंट से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी करने में मदद मिलेगी। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मिलने तथा उनके खेल से सीखने का अच्छा अवसर मिलेगा।-दीपेश, खिलाड़ी

..........
पिछले साल आयोजित टूर्नामेंट से मिला अनुभव कई प्रतियोगिताओं में काम आया। इस बार भी बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल नर्सरी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।-नीरज, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed