फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Viral fever patients increase in changing weather

Mahendragarh-Narnaul News: बदलते मौसम में वायरल बुखार के बढ़े मरीज

Sun, 15 Sep 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increase in changing weather
फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ किले के पीछे उगी खतपतवार--संवाद
महेंद्रगढ़। डेंगू व मलेरिया के खतरे को लेकर नगरपालिका गंभीर नहीं है। शहर में एक बार फॉगिं नहीं करवाई गई है। पिछले एक माह से लगातार हो रही बारिश के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। लोगों को डेंगू व मलेरिया का भय सता रहा रहा है। फिलहाल शहर में अभी तक डेंगू का मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के कारण वायर बुखार के मरीज अधिक आ रहे है। नागरिक अस्पताल में दो डेंगू वार्ड बनाए हुए। अगर अधिक मरीज आते है तो अस्पताल में 20 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया हुआ है। डेंगू के लिए अस्पताल में जांच की जा रही है। इसके उपचार और उसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की चार टीमें मोहल्लों में जाकर कूलर, कंटेनर, पानी के होद, पक्षियों के लिए रखे पानी के सकोरे, फ्रीज की ट्रे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

कूड़े व कचरे से अंटी नालियां, खरपतवार में पनप रहे मच्छर
शहर में नालियां कूड़े से अटी हुई हैं। शहर के बीचोंबीच खाली प्लाटों व नालियों के आसपास खड़ा खरपतवार मच्छरों की पनाहगार बना हुआ है। नगरपालिका में दो फॉगिंग मशीन रखी हुई है, लेकिन शहर में फोगिंग नहीं की जा रही है। कारण शहरवासी मच्छरों से अच्छे खासे परेशान हैं। शहर में जगह-जगह पर कूड़ों का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के विभिन्न मोहल्लों एवं वार्डों से जहां भी मांग की जाती है वहां टीम भेजकर फॉगिंग कराई जा रही है। नपा के पास दो मशीनें उपलब्ध हैं। प्रथम चरण में जहां से मांग की जाती है वहीं कर्मचारी को भेजा जाता है। इसके अलावा अब शहर में जल्द बड़े स्तर पर फॉगिंग कराई जाएगी।
रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed