फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers, plagued by the problem of contaminated water, have launched a sit-in protest.

Mahendragarh-Narnaul News: गंदे पानी से की समस्या से परेशान ग्रामीनों ने शुरू किया धरना

Mon, 04 May 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers, plagued by the problem of contaminated water, have launched a sit-in protest.
फोटो संख्या:68- गांव कोटिया में धरने पर बैठे ग्रामीण--संवाद
कनीना। गांव कोटिया में गंदे पानी के जोहड़ की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और जोहड़ की सफाई के नाम पर कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया है। ग्रामीणों ने सोमवार से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और 70 ग्रामीण से अधिक ग्रामीण धरने पर बैठ गए है।
विज्ञापन

पृथ्वी, दयाराम, मुस्कान ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में गंदे पानी की निकासी सीधे जोहड़ में की जा रही है, जिससे जोहड़ पूरी तरह गंदे पानी से भर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक यहां तीन लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद न तो जोहड़ के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

ग्रामीण पृथ्वीराज, दयाराम, बुधराम, ग्यारसी देवी, किताबों, शर्मिला, मुस्कान, पूनम, सुमन, सारली, चमेली, प्रमिला, बबली, बाला और लक्ष्मी ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। 10 मार्च 2025 को भी ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक धरना दिया था जिस दौरान एसईपीओ कृष्णलाल ने दस दिनों में नाले के निर्माण का आश्वासन दिया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिससे उनका जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


------------------
-वर्जन:
जोहड़ के पानी की निकासी के लिए टेंडर किया गया था, लेकिन पंचायत समिति के पास फंड की कमी के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका। अब प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है। करीब एक माह में नाला बनाकर पानी की निकासी करवाई जाएगी।
--- धर्मवीर सिंह, सरपंच, गांव कोटिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed